हमारे बारे में
लोगों को एक से दूसरी जगह पहुँचाकर हम दुनिया को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं
ज़िंदगी मे एक जगह बैठे रहने से सफलता नहीं मिलती, हमें सफलता तक पहुँचना पड़ता है, फिर इसके लिए चाहे एक शहर से दूसरे शहर तक का सफ़र करना पड़े या फिर अपने सपनों के पीछे भागना पड़े। अवसर सामने आते हैं, हमें मौका देते हैं कि हम उनसे फ़ायदा लें और फिर वे हक़ीक़त में बदल जाते हैं। जिसकी शुरुआत सिर्फ़ एक बटन दबाकर राइड लेने से हुई थी, आज वह दुनिया भर के लोगों को ऐसे अनगिनत पल दे रहा है, जिनसे वे एक-दूसरे से जुड़ पा रहे हैं। ऐसा इसलिए हो पा रहा है क्योंकि लोग हमारी तकनीक की मदद से हर तरह की जगहों पर अलग-अलग तरीकों से दूरियाँ तय कर रहे हैं।
हमारे सीईओ (CEO) का पत्र
लोगों को आगे बढ़ने में मदद करने वाली तकनीक के साथ हमारे प्लैटफ़ॉर्म पर सभी को अवसर देने की हमारी टीम की प्रतिबद्धता के बारे में पढ़ें।
राइड और दूसरी कई सेवाएँ
राइडर को एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाने के अलावा, हम सेल्फ़ ड्राइविंग तकनीक और शहरी वायु परिवहन जैसी चीज़ों पर काम करके भविष्य की दुनिया को और पास लाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही हम झटपट और ज़्यादा किफ़ायती दामों पर खाना ऑर्डर करने में लोगों की मदद कर रहे हैं, स्वास्थ्य सेवाओं में आने वाली रुकावटों को कम कर रहे हैं, माल-ढुलाई की बुकिंग के नए समाधान तैयार कर रहे हैं और कर्मचारियों को बिना किसी परेशानी के यात्रा का अनुभव देने में कंपनियों की मदद कर रहे हैं।
आपकी सुरक्षा हमारा फ़र्ज़ है
चाहे आप पिछली सीट पर हों या गाड़ी चला रहे हों, आपकी सुरक्षा सबसे ज़रूरी है। हम अपनी ज़िम्मेदारी निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और तकनीक हमारी इस पहल का मुख्य हिस्सा है। हम सुरक्षा सलाहकारों के साथ मिलकर काम करते हैं और सुरक्षा को बेहतर बनाने में मदद करने के लिए नई तकनीक और सिस्टम विकसित करते हैं ताकि सभी के लिए यात्रा करना आसान हो।
कंपनी की जानकारी
Uber कौन चला रहा है
हम Uber में एक ऐसा माहौल तैयार कर रहे हैं, जिसमें राइडर, ड्राइवर पार्टनर और कर्मचारियों के लिए सही चीज़, सही समय पर करने पर ज़ोर दिया जाता है। उस टीम के बारे में ज़्यादा जानें, जो हमारा नेतृत्व कर रही है।
विविधता को ठीक से समझना
यह हमारा लक्ष्य है कि हम काम करने की एक ऐसी जगह बनाएँ, जहाँ हर तरह के लोग काम कर सकें और जहाँ हमारे सेवा क्षेत्र में आने वाले शहरों की विविधता को दिखाया जा सके—एक ऐसी जगह जहाँ हर इंसान अपनी असली पहचान बनाए रख सके और जहाँ उसकी पहचान को उसकी ताकत माना जाए। ऐसा माहौल बनाकर, जहाँ हर बैकग्राउंड के लोग आगे बढ़ सकें, हम Uber को अपने कर्मचारियों और अपने ग्राहकों के लिए एक बेहतर कंपनी बनाएँगे।
ताज़ा जानकारी पाते रहें
ताज़ा समाचार
अपने आस-पास और पूरी दुनिया की भागीदारियों, ऐप अपडेट, पहलों और भी बहुत कुछ के बारे में घोषणाएँ पाएँ।
ब्लॉग
Uber उत्पादों, भागीदारियों और दूसरी चीज़ों के बारे में अच्छी तरह जानने और समझने के लिए नई जगहें तलाश करें।
निवेशक संबंध
वित्तीय रिपोर्ट डाउनलोड करें, अगली तिमाही की योजनाएँ देखें और हमारी कॉर्पोरेट जिम्मेदारी की पहलों के बारे में पढ़ें।